Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

🔄 24 September 2026 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 25 views
Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
The current image has no alternative text. The file name is: acter-musthqkhan.png

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mushtaq Khan death बॉलीवुड के जाने-माने कैरेक्टर और कॉमेडी एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। वे 56 साल के थे। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे, जहां गुरुवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिछले कुछ दिनों से थी तबीयत बेहद नाजुक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान करीब 15 दिनों से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने मीडिया को बताया कि खान को पहले लंग कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद वे रिकवर हो गए थे, लेकिन उनके निधन से करीब 8 दिन पहले बीमारी वापस लौट आई और हालत तेजी से बिगड़ने लगी। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्त के मुताबिक, एक्टर को करीब पांच साल पहले पहली बार कैंसर की बीमारी का पता चला था।

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी उनके निधन की पुष्टि की। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी बीमारी को लिवर कैंसर भी बताया गया है, हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक बीमारी को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

1980 में शुरू किया था करियर, चार दशक तक किया राज

मुश्ताक खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म “अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है” से की थी। इसके बाद उन्होंने “थोड़ी सी बेवफाई”, “कालिया” जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए। 1990 के दशक में वे हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए और सैकड़ों फिल्मों में सपोर्टिंग व कॉमेडी रोल्स निभाए।

उनकी प्रमुख फिल्मों में आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, हम हैं राही प्यार के, चाहत, प्यार तो होना ही था, हेरा फेरी, जोड़ी नंबर 1, मुझसे शादी करोगी, वेलकम, वेलकम बैक, राउडी राठौर, खिलाड़ी 786, स्त्री, भारत, बधाई दो, गदर 2, स्त्री 2, बेबी जॉन और लव की अरेंज मैरिज शामिल हैं। मुश्ताक खान को खासतौर पर फिल्म “वेलकम” (2007) में दिव्यांग हॉकी खिलाड़ी के किरदार के लिए याद किया जाता है।

टीवी शोज़ में भी दिखी मौजूदगी

फिल्मों के अलावा मुश्ताक खान ने टेलीविज़न में भी काम किया। वे “कुछ रंग प्यार के ऐसे भी” जैसे शोज़ में नजर आए थे। इंडस्ट्री में उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय के लिए हमेशा तारीफ होती रही।

कल होगा अंतिम संस्कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। कॉमेडियन सुनील पाल समेत कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

मुश्ताक खान भले ही कभी लीड एक्टर के तौर पर नजर नहीं आए, लेकिन अपने दमदार सपोर्टिंग किरदारों से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से बॉलीवुड ने अपने सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कैरेक्टर एक्टरों में से एक को खो दिया है।

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
Election Commissioner सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

🔗 संबंधित खबरें

Election Commissioner सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
लेटेस्ट न्यूज़
Election Commissioner सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
📰
लेटेस्ट न्यूज़
Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अराब गुल ने डेब्यू में झटके 4 विकेट
Mahindra Thar OG 2026 लॉन्च: कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी – जानें क्या है नया
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Thar OG 2026 लॉन्च: कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी – जानें क्या है नया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *