गौतम अडानी : रइसी में तोड़ा मुकेश अम्बानी का रिकॉर्ड टॉप 10 की दहलीज़ पार

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 341 views
गौतम अडानी : रइसी में तोड़ा मुकेश अम्बानी का रिकॉर्ड टॉप 10 की दहलीज़ पार


गौतम अडानी की नेट वर्थ: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अमीरों की दुनिया में बड़ा बदलाव किया है। वह एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है।

गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अमीरों की लिस्ट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गौतम अडानी अब एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक शुक्रवार को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अडानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी, लेकिन उन्होंने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है.

अडानी ग्रुप के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को काफी तेजी रही। कारोबार के दौरान इनमें 14 फीसदी तक तेजी आई। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सात फीसदी तेजी के साथ 3416.75 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स का शेयर भी चार फीसदी तेजी के साथ 1,440 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर में कारोबार के दौरान 14 फीसदी तेजी रही और यह अंत में नौ फीसदी तेजी के साथ 759.80 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह अडानी टोटल गैस का शेयर भी नौ फीसदी की तेजी के साथ 1,044.50 रुपये पर पहुंच गया। अडानी विल्मर में तीन फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी तथा अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में दो फीसदी तेजी रही। एनडीटीवी में आठ फीसदी, अंबूजा सीमेंट और एसीसी में दो फीसदी तेजी रही।
अडानी ग्रुप के शेयरों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को काफी तेजी रही। कारोबार के दौरान इनमें 14 फीसदी तक तेजी आई। ग्रुप की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर सात फीसदी तेजी के साथ 3416.75 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स का शेयर भी चार फीसदी तेजी के साथ 1,440 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर में कारोबार के दौरान 14 फीसदी तेजी रही और यह अंत में नौ फीसदी तेजी के साथ 759.80 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह
अडानी टोटल गैस का शेयर भी नौ फीसदी की तेजी के साथ 1,044.50 रुपये पर पहुंच गया। अडानी विल्मर में तीन फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी तथा अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में दो फीसदी तेजी रही। एनडीटीवी में आठ फीसदी, अंबूजा सीमेंट और एसीसी में दो फीसदी तेजी रही।

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
Golden girl : दीपा करमाकर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत जिम्नास्टिक्स के इतिहास में नया अध्याय लिखा”
अगली खबर →
नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर सरकार का शिकंजा, 14 अधिकारियों को नोटिस जारी

🔗 संबंधित खबरें

Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
लेटेस्ट न्यूज़
Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
लेटेस्ट न्यूज़
Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे