Netflix Free Suscription :अब फ्री में देख पाएंगे वेब मूवीज जानिए किन users को मिलेगा इसका फायदा

🔄 27 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 35 views
Netflix Free Suscription :अब फ्री में देख पाएंगे वेब मूवीज जानिए किन users को मिलेगा इसका फायदा

Netflix Free Suscription :नेटफ्लिक्स ने अपने एशिया और यूरोपीय मार्केट्स में एक नया मुफ्त सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करने की संभावना जताई है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को कंटेंट के बीच में विज्ञापन देखना पड़ सकता है। यह मॉडल उन उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखता है जिन्हें अधिक विशिष्ट कंटेंट तक पहुँच की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वे विज्ञापनों के माध्यम से नेटफ्लिक्स का मजा लेना चाहते हैं।

Netflix Free Suscription
Netflix Free Suscription

Netflix Free Suscription मॉडल का लॉन्च

नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स जल्द ही फ्री में कॉन्टेंट दिखाने की योजना बना रहा है। इसका मकसद नेटफ्लिक्स की ऑडियंस को अपनी विशाल कॉन्टेंट लाइब्रेरी तक पहुँच प्रदान करना है और अपने यूजर बेस को बढ़ाना है। नेटफ्लिक्स इसके लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल का लॉन्च करेगा, जिसमें उपयोगकर्ताओं को कंटेंट के बीच में विज्ञापन देखना पड़ सकता है। यह स्कीम नेटफ्लिक्स के लिए एक नया पहला होगा जिससे वे अपनी सेवाओं को और व्यापक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Netflix Free Suscription कहा होगा लॉन्च

एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल जिसमें यूजर्स को मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा, लेकिन उन्हें विज्ञापनों को देखना पड़ेगा, अब एशिया और यूरोप के बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल के माध्यम से ऐडवर्टाइजर्स को अपने उत्पादों और सेवाओं की प्रचार की संभावनाएँ मिलेंगी, जिससे कंपनी का ऐड-रेवेन्यू बढ़ने की संभावनाएँ हैं। नेटफ्लिक्स के व्यूअरशिप को तेजी से बढ़ाने के लिए यह प्लान साबित हो सकता है।

जरुरी जानकारी :Golden girl : दीपा करमाकर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत जिम्नास्टिक्स के इतिहास में नया अध्याय लिखा”

Netflix Free Suscription कब किया जायेगा लॉन्च

नेटफ्लिक्स ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी विज्ञापन तकनीकी प्लेटफॉर्म को विकसित कर रहा है, जिसे साल 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि उपयोगकर्ता इसके ऐड सपोर्टेड टियर से जुड़ रहे हैं और नेटफ्लिक्स के वैश्विक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 4 करोड़ हो गई है, जबकि एक साल पहले यह सिर्फ 50 लाख थी।

नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के बड़े नंबर में इसमें शामिल होने की संभावना है। नेटफ्लिक्स पहले से ही भारत में कई अलग-अलग कीमतों में अपने प्लान प्रदान कर रहा है। एक मोबाइल फोन यूजर के लिए नेटफ्लिक्स का प्लान 149 रुपये में उपलब्ध है, जबकि प्रीमियम मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 649 रुपये है।

यह भी पड़े :नींद में कैसे चलता है इंसान, क्या इस दौरान दिमाग करता है काम?

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
मानसून सत्र :11 विधेयक लाएगी सरकार, बोरवेल हादसा के लिए कानून बनाने वाला मध्य प्रदेश बना पहला राज्य बना
अगली खबर →
Breast Cancer:जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हुई टीवी एक्ट्रेस हिना खान, किस उम्र में बाद जाता है इसका खतरा जाने डॉ.सरिता गुप्ता से

🔗 संबंधित खबरें

AI और डिजिटल दुनिया का बढ़ता प्रभाव
देश विदेश
AI और डिजिटल दुनिया का बढ़ता प्रभाव
Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान
देश विदेश
Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान
India France Relations का रणनीतिक विस्तार: रक्षा, तकनीक और वैश्विक साझेदारी की नई दिशा
देश विदेश
India France Relations का रणनीतिक विस्तार: रक्षा, तकनीक और वैश्विक साझेदारी की नई दिशा