MP Result : चुनाव रिजल्ट कितनी सीट्स किसके खाते में देखे एक नजर में

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 335 views
MP Result : चुनाव रिजल्ट कितनी सीट्स किसके खाते में देखे एक नजर में

MP Result : Madhya Pradesh Poll Result 2024: मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए मतदान की गणना हो चुकी । इनमें से कुछ सीटें जैसे Guna,Vidisha, छिंदवाड़ा, राजगढ़ के परिणाम

MP Result

MP Result

पर सभी की नजर बनी हुई है। यहां सीट के नाम पर एक क्लिक कर पढ़े पल-पल की ,

खरगोन संसदीय क्षेत्र से जीत का प्रमाण पत्र लेते नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्रसिंह पटेल

भोपाल से बीजेपी /आलोक शर्मा जीते
भोपाल में आलोक शर्मा 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत कर बनाया रिकॉर्ड, जीत के बाद आलोक शर्मा ने कहा कि ये मोदी मैजिक का असर रहा है। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शर्मा को 9 लाख 81 हजार 109 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव को 4 लाख 89 हजार 610 वोट प्राप्त हुए।

इंडिया पोल्ल

mp result,चुनाव रिजल्ट,Mp me kesa raha result

मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी जीते
मंदसौर में 498627 मतों से भाजपा के सुधीर गुप्ता चुनाव जीते। उन्होंने बैलेट पेपर की गिनती के बाद 5 लाख 655 वोटों से जीत दर्ज की है।

बैतूल लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत।
भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके 380598 मतों से चुनाव जीते। भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को 855838 कुल मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 475240 मत प्राप्त हुए।

खरगोन में बीजेपी प्रत्याशी ने फिर लहराया भाजपा का परचम, लेकिन जीत का अंतर हुआ कम
देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की अजजा आरक्षित खरगोन लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है तो वहीं उनकी पार्टी ने इस सीट पर जीत का चौका लगाया है । हालांकि बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल साल 2019 के चुनाव में करीब 2 लाख 2 हजार वोटों से जीते थे, जोकि इस बार महज 1 लाख 34 हजार 513 वोट के अंतर से अपनी कुर्सी बचाये रखने में कामयाब हुए हैं ।

Loksabha News: सागर संसदीय सीट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत
सागर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लता वानखेड़े ने सागर संसदीय सीट में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इसके पहले इस संसदीय सीट पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2019 में बीजेपी प्रत्याशी राज बहादुर की जीत का था, जिन्होंने 3 लाख 5 हजार मतों से जीत हासिल की थी, यहां बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े को 784953 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला को 315870 मत मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ने 469083 मतों से जीत हासिल की है

मीडिया से बोले सांसद अनिल फिरोजिया- यह जीत प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की जीत है

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने चुनाव में 3 लाख वोटों से अधिक की बढ़त बनाने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है, मैंने पहले ही यह कहा था कि इस बार हम पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे और इसे तोड़ने भी वाले हैं।


🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
MP मतगणना: तीन लेयर सुरक्षा के बीच 8 बजे से शुरू”केंद्रीय एजेंसियों की नजर मध्य प्रदेश मतगणना पर”
अगली खबर →
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा साथ दिया ऐसा रिएक्शन और कहा, “जीते हम हैं, उछल दूसरे रहे”।

🔗 संबंधित खबरें

Bank Hartal 2026: बैंकों की हड़ताल कब से कब तक, जानें वजह और कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद
लेटेस्ट न्यूज़
Bank Hartal 2026: बैंकों की हड़ताल कब से कब तक, जानें वजह और कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद
Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
लेटेस्ट न्यूज़
Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
Election Commissioner सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
लेटेस्ट न्यूज़
Election Commissioner सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें दोनों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन