IPL2024 : Cricket के नए कानून: क्यों बने हर्षल पटेल नो बॉल की गेंद की वजह?”

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 178 views
IPL2024 : Cricket के नए कानून: क्यों बने हर्षल पटेल नो बॉल की गेंद की वजह?”

हर्षल पटेल ने कोलकाता की पारी के 10वें ओवर के आखिरी डिलीवरी पर वाइड यॉर्कर करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को पिच से बाहर फेंक दिया। सफेद पट्टी से बाहर जाने के कारण इसे नो बॉल दिया गया।

Harshal Patel photo Instagram
Harshal Patel photo Instagram

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शुक्रवार (26 अप्रैल) को सुनील नरेन और फिल साल्ट ने एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तूफानी शुरुआत दिलाई। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में दोनों ने 62 गेंदों पर 138 रनों की साझेदारी की। इस दौरान हर्षल पटेल की एक गेंद को नो बॉल दिया गया, जबकि उन्होंने हाई फुलटॉस भी नहीं फेंकी थी और न ही उनका फ्रंटफुट क्रीज से बाहर था। मामला कोलकाता की पारी के 10 वें ओवर का है। इस ओवर में हर्षल ने 19 रन दिए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद वाइड यॉर्कर करने के प्रयास में गेंद को पिच से बाहर फेंक दिया। सफेद पट्टी से बाहर गेंद पिच होने के कारण इसे नोबॉल दिया गया। हालांकि, फ्री हिट पर सिर्फ 1 रन आया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ यह गलती की थी।

Harshal Patel photo Instagram
Harshal Patel photo Instagram

नरेन और साल्ट की तूफानी बैटिंग

कोलकाता और पंजाब के बीच मैच की बात करें तो नरेन और साल्ट ने तूफानी बैटिंग की। पंजाब के गेंदबाजों को खूब कूटा। हर्षल पटेल ने 2 ओवर में 37 रन लुटा दिए। राहुल चाहर ने 11 वें ओवर में पंजाब को पहली सफलता दिलाई। सुनील नरेन 32 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।

नरेन का रिकॉर्ड पंजाब के खिलाफ

पंजाब के खिलाफ बतौर ओपनर नरेन का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 6 पारी में 226 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.66 और स्ट्राइक रेट 207.33 का रहा है। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। 27 चौके और 14 छक्के ठोके हैं। सर्वोच्च स्कोर 75 है। साल्ट और नरेव के 138 रन की साझेदारी आईपीएल में कोलकाता के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी थी।

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
इंदौर में धर्मिक समागम: श्रद्धालुओं के लिए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन” तरीख नोट कर लो
अगली खबर →
करियर का नया मोड़: ये 30 कंपनियां दे रही हैं खुद work from home का मौका”

🔗 संबंधित खबरें

Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
लेटेस्ट न्यूज़
Mushtaq Khan का निधन: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
लेटेस्ट न्यूज़
Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे