Bangladesh Violence: नहीं थम रहा है बांग्लादेश में हिंसा का प्रकोप ,क्यों घेरे में है न्यायाधीश

🔄 10 August 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 375 views
Bangladesh Violence: नहीं थम रहा है बांग्लादेश में हिंसा का प्रकोप ,क्यों घेरे में है  न्यायाधीश

Bangladesh :बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बावजूद, हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में, हिंदू समुदाय के घरों को जलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। यह स्थिति न केवल धार्मिक असहिष्णुता को दर्शाती है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न भी उठाती है।

Bangladesh Violence
Bangladesh Violence

प्रदर्शनकारियों ने उठाए गंभीर आरोप

Bangladesh के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने हाल ही में इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। शनिवार, 10 अगस्त को ढाका में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर का घेराव किया और न्यायाधीशों को पद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) तक इस्तीफा नहीं देने पर शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश के आवासों पर धावा बोलने की धमकी दी थी।

मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस धमकी के बाद एक घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वे शाम तक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा भेज देंगे।

यह घटनाक्रम Bangladesh में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है और पूरे देश में राजनीतिक अस्थिरता को भी उजागर करता है।

यह भी पड़े : Bangladesh Army Rule: बांग्लादेश में सैन्य शासन लागू शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू

मंत्रियो ने लगाए आरोप

अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार आसिफ नजरूल ने बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के इस्तीफे के संदर्भ में कई विवादों का हवाला दिया है। उनका कहना है कि जब ओबैदुल हसन विदेश गए थे, तो वे कथित तौर पर अवामी लीग के कई नेताओं के आवासों पर ठहरे थे, जिससे उनके कदाचार पर सवाल उठे हैं।

इस बीच, अंतरिम सरकार के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने भी मुख्य न्यायाधीश के बिना शर्त इस्तीफे की मांग की है। रिपोर्टों के अनुसार, इन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच, मुख्य न्यायाधीश ने न्यायाधीशों की बैठक को स्थगित कर दिया है।

इस स्थिति ने Bangladesh में कानूनी और राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा दिया है और मुख्य न्यायाधीश की विदाई ने एक महत्वपूर्ण विवाद को जन्म दिया है, जिसका असर न्यायपालिका की स्वतंत्रता और उसकी सार्वजनिक छवि पर पड़ेगा।

बांग्लादेश में मुख्य न्यायाधीश का इस्तीफा

नई सरकार के गठन के बाद Bangladesh में मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन के खिलाफ विरोध और तनाव बढ़ गया है। मुख्य न्यायाधीश परामर्श किए बिना एक बैठक आयोजित कर रहे थे, जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह नई सरकार के खिलाफ कोई साजिश रच रहे हैं। इस आरोप ने व्यापक आक्रोश को जन्म दिया और न्यायाधीश की जवाबदेही की मांग की गई।

शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे, छात्रों और वकीलों की बड़ी संख्या में भीड़ सुप्रीम कोर्ट में जमा हो गई। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी यह मानते हैं कि मुख्य न्यायाधीश की गतिविधियाँ नई सरकार के प्रति नकारात्मक और असंगत हैं, जिससे स्थिति में और भी तनाव उत्पन्न हुआ है।

अशांति के इस माहौल के बीच, मुख्य न्यायाधीश ने पूर्ण न्यायालय की बैठक स्थगित कर दी, जिससे उनके इस्तीफे की प्रक्रिया और भी महत्वपूर्ण हो गई है। इस घटनाक्रम ने बांग्लादेश की न्यायपालिका में गहरे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उजागर किया है।

यह भी पढ़े : नशे का अड्डा बन रहा नोएडा! इस सोसायटी में धड़ल्ले से हो रही थी रेव पार्टी, पुलिस भी देखकर रह गई दंग


🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
Tripti Dimri: बेड न्यूज़ की सफलता के बाद इस दिग्गज अदाकार की बॉयग्राफी करने जा रही है ‘नेशनल क्रश” तृप्ति डिमरी
अगली खबर →
Brazil Plane Crash: ब्राजील विमान हादसे में हुई 62 यात्रियों की मौत, रिहायशी इलाके में गिरा ATR-72

🔗 संबंधित खबरें

Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
राजनीति
Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
देश विदेश
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल
खेल
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल