कंगना को CISF महिला ने मारा थप्पड़, नाराज मीका सिंह बोले- गुस्सा था तो सिविल ड्रेस में दिखाती

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 75 views


कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर के भाई का कहना है कि उनकी बहन एक सच्ची देशभक्त हैं। उन्होंने कहा कि जवान और किसान दोनों ही देश के लिए महत्वपूर्ण हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ मार दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला सिपाही कुलविंदर कौर कंगना रनौत के किसान प्रदर्शन पर लिए गए रुख से नाराज थीं। उन्होंने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सीआईएसएफ ने इस घटना की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया है और कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया है।

कुलविंदर कौर के भाई की प्रतिक्रिया

कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ हुआ है. अब जानकारी मिली है कि यह मामला कंगना के मोबाइल और पर्स की चेकिंग के दौरान हुआ. कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि वहां 100 रुपये में महिलाएं आई हैं.” शेर सिंह महिवाल ने आगे कहा, “कहासुनी के बाद मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी, जिसके कारण ऐसी घटना घटी. जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. हम इस मामले में उनका पूरा समर्थन करते हैं.”

शेर सिंह महिवाल एक गांव के किसान नेता हैं और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं.

कुलविंदर कौर का सर्विस रिकॉर्ड

कुलविंदर कौर करीब दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से पहले तक उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उनकी 15 साल की सर्विस में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है. 35 साल की कुलविंदर पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं. उनके पति भी सीआईएसएफ में हैं और उनके दो बच्चे भी हैं.

कंगना रनौत की प्रतिक्रिया

इस घटना पर दिल्ली पहुंचने के बाद कंगना रनौत ने ‘एक्स’ पर ‘पंजाब में आतंक और हिंसा में हैरान करने वाली वृद्धि’ शीर्षक से एक वीडियो बयान पोस्ट किया. कंगना ने वीडियो में कहा कि वह सुरक्षित और ठीक हैं. कंगना ने कहा कि उन्हें मीडिया और अपने शुभचिंतकों से ढेरों फोन आ रहे हैं. अभिनेत्री ने कहा कि महिला सिपाही उनकी ओर आई, थप्पड़ मारा और गाली देनी शुरू कर दी. जब कंगना ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो सिपाही ने कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करती है. कंगना ने कहा, “मैं सुरक्षित हूं, लेकिन पंजाब में बढ़ते आतंकवाद को लेकर मैं चिंतित हूं. हम उसे कैसे संभालेंगे?”

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
BJP सरकार की जीत से मध्य प्रदेश की जनता को क्या फायदा होगा ?: जाने नए बदलाव
अगली खबर →
INDORE NEWS: पंडित प्रदीप मिश्रा की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भड़का संत समाज, फूंक दिया मिश्रा जी का पुतला

🔗 संबंधित खबरें

Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
लेटेस्ट न्यूज़
Narendra Modi Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, परिवार, राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ (2026 अपडेट)
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ विवाद: PM मोदी की मिमिक्री पर BJP का हमला, राहुल गांधी ने उठाए छात्रों के मुद्दे
मेजर नव्या शेखावत कौन हैं? राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला सेना अधिकारी की पूरी कहानी
लेटेस्ट न्यूज़
मेजर नव्या शेखावत कौन हैं? राष्ट्रपति की ADC बनने वाली पहली महिला सेना अधिकारी की पूरी कहानी