राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना को लेकर कहा: ‘बस, अब बहुत हुआ’

🔄 28 August 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 193 views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना को लेकर कहा: ‘बस, अब बहुत हुआ’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल की कोलकाता घटना पर अपनी गहरी निराशा और भय व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए महिला अपराधों पर कड़ी रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा,”अब बस बहुत हुआ।” राष्ट्रपति ने इस घटना के प्रति अपनी सख्त प्रतिक्रिया में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को समाप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भयावह घटना पर अपनी गहरी निराशा और भय व्यक्त किया है।
उन्होंने महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “अब बहुत हो गया।”

राष्ट्रपति ने कहा, “समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की विकृति के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम,
और कम बुद्धिमान मानती है।” उनकी टिप्पणी महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्शन की आवश्यकता को दर्शाती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना पर गहरा आक्रोश जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर अपनी गहरी निराशा और आक्रोश व्यक्त किया।
राष्ट्रपति ने कहा, “इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं; अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे।”

महिला अपराधों के संदर्भ में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टिप्पणी की कि “हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके।
” उन्होंने कहा, “जो लोग इस तरह के विचार रखते हैं, वे महिलाओं को एक वस्तु के रूप में देखते हैं। हमारी बेटियों के प्रति यह हमारा दायित्व है कि हम उनके भय से मुक्ति पाने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करें।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह टिप्पणी समाज में महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीखा बयान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता। उन्होंने इस मुद्दे पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा, “देश को इस पर गुस्सा जाहिर करना ही चाहिए और मैं भी इससे गुस्से में हूं।”

“महिला सुरक्षा: बस बहुत हुआ” शीर्षक से लिखे अपने लेख में राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार इस घटना पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और मंगलवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। आज बंगाल बंद का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने दिल्ली के निर्भया कzांड के बाद के परिवर्तनों पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, अपराधी खुलेआम घूम रहे थे। पीड़ितों में किंडरगार्टन की लड़कियां भी शामिल हैं।” उन्होंने रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों के साथ हाल की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि बच्चों ने मासूमियत से पूछा कि क्या भविष्य में निर्भया जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

मुर्मू ने 2012 की निर्भया घटना के बाद किए गए सुधारों की समीक्षा करते हुए कहा कि, “आक्रोशित राष्ट्र ने कई योजनाएं और रणनीतियां बनाई थीं, लेकिन 12 वर्षों में अनगिनत त्रासदियाँ हुई हैं, जिनमें से केवल कुछ ने ही देश का ध्यान आकर्षित किया। क्या हमने अपने सबक सीखे? जैसे-जैसे सामाजिक विरोध कम होते गए, ये घटनाएँ सामाजिक स्मृति के गहरे और दुर्गम कोने में दब गईं, जिन्हें केवल तभी याद किया जाता है जब कोई और जघन्य अपराध होता है।”

read more news: “Y Chromosomes Shrinking: नए अध्ययन में ‘लिंग जीन युद्ध’ की खोज, जैसा कि स्पाइनी चूहों में हुआ था”

MP Crime News: AI से बनाई लड़की की अश्लील तस्वीर, वायरल करने की धमकी देकर नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
“Y Chromosomes Shrinking: नए अध्ययन में ‘लिंग जीन युद्ध’ की खोज, जैसा कि स्पाइनी चूहों में हुआ था”
अगली खबर →
जय शाह बने आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन, बीसीसीआई सचिव के रूप में उनका सफल सफर

🔗 संबंधित खबरें

भारत में बढ़ती महंगाई और प्राइवेट नौकरी में 16-18 घंटे की ड्यूटी: आखिर कौन सुधारेगा यह व्यवस्था?
देश विदेश
भारत में बढ़ती महंगाई और प्राइवेट नौकरी में 16-18 घंटे की ड्यूटी: आखिर कौन सुधारेगा यह व्यवस्था?
अमरनाथ यात्रा 2026 फिर स्थगित: बारिश और खराब मौसम के चलते पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद
देश विदेश
अमरनाथ यात्रा 2026 फिर स्थगित: बारिश और खराब मौसम के चलते पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद
Mamata Banerjee Convoy Attack : हलीसहर में गाड़ी पर पथराव, टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने
देश विदेश
Mamata Banerjee Convoy Attack : हलीसहर में गाड़ी पर पथराव, टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने