नेहा कक्कड़ के पति, रोहनप्रीत सिंग, हाल ही में नेहा के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी और उनके रिश्तों पर खुलकर बातचीत की।

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 8 views
नेहा कक्कड़ के पति, रोहनप्रीत सिंग, हाल ही में नेहा के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी और उनके रिश्तों पर खुलकर बातचीत की।

उन्होंने यह बात साझा की कि उनका साथ नेहा के साथ होना उनकी किस्मत में लिखा था और वह इसे बहुत खुशी से स्वीकार करते हैं। उन्होंने रिश्तों को स्थिरता और साथीपन के रूप में व्यक्त किया।

उन्होंने तलाक के चर्चाओं पर भी अपने विचार रखे और कहा कि वे उन अफवाहों पर ध्यान नहीं देते और अपने काम और जीवन में पूरी तरह से फोकस करके खुश हैं। उन्होंने नेहा के काम की प्रशंसा की और उनकी सादगी और विनम्रता की तारीफ की। इससे स्पष्ट होता है कि उनका संबंध मजबूत और विश्वसनीय है।

Rohanpreet Singh: सुपरस्टार सिंगर 3’ को होस्ट कर रहे रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है. वहीं उन्होंने अपने तलाक के रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी है.

Rohanpreet Singh On Neha Kakkar: सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. नेहा ने काफी स्ट्रग्ल के बाद आज म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. नेहा ने 2020 में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी. नेहा के मिस्टर हसबैंड रोहनप्रीत भी एक सिंगर हैं. रोहनप्रीत हमेशा लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में नेहा संग अपनी शादी को लेकर कईं खुलासे किए और अपने तलाक के रूमर्स पर भी बात की.

नेहा से अपनी शादी पर लेकर क्या बोले रोहनप्रीत?

बीटी को दिए इंटरव्यू में रोहनप्रीत ने कहा, “नेहा और मेरी किस्मत में एक-दूसरे का साथ होना लिखा था। हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए. यह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात है. मैं ब्लेस हूं.”


रोहनप्रीत ने नेहा संग तलाक के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

पिछले साल नेहा और रोहप्रीत के तलाक के रूमर्स भी फैले थे. इस पर रोहनप्रीत ने कहा, ‘मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देता. अगर गॉसिपिंह फैलाने से कुछ लोगों को खुशी मिलती है, तो यह उनके लिए अच्छा है. नेहा और मैं अपने काम और अपनी लाइफ पर पूरा फोकस करके खुश हैं. जब मैं नेहा के काम को देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि वह कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं. वह आसपास रहने वाले सबसे प्यारे लोगों में से एक है. मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं.”

रोहनप्रीत ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ को कर रहे होस्ट

बता दें कि रोहनप्रीत, ने ‘पहली मुलाकात’, ‘वाह वाह जट्टा’ और तकलीफ जैसे पंजाबी गाने गाए हैं. फिलहाल रोहनप्रीत सिंगिंग शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ को होस्ट कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस शो की जज उनकी वाइफ नेहा हैं. इसे लेकर रोहनप्रीत ने कहा “मैं शो की होस्टिंग को एंजॉय कर रहा हूं और मेरे को-होस्ट हर्ष (लिंबाचिया) मुझे बहुत कंफर्टेबल महसूस कराते हैं. ऐसे शो का हिस्सा बनना अच्छा है जहां नेहा जज हैंय मैं इस प्रोसेस को एंजॉय कर रहा हूं.”

Also Read : Allu Sneha Reddy Throws Intimate Birthday Bash for Allu Arjun as He Turns 42

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
Allu Sneha Reddy Throws Intimate Birthday Bash for Allu Arjun as He Turns 42
अगली खबर →
Update live : राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटंस – राशिद खान ने टाइटंस की अविश्वसनीय वापसी की पटकथा लिखी

🔗 संबंधित खबरें

Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान
देश विदेश
Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान
CM Gorakhpur Stay| डेढ़ किलोमीटर की दूरी, फिर भी नहीं हुई मुलाकात: एक ही शहर में ठहरने के बावजूद अलग रहे रास्ते, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
लेटेस्ट न्यूज़
CM Gorakhpur Stay| डेढ़ किलोमीटर की दूरी, फिर भी नहीं हुई मुलाकात: एक ही शहर में ठहरने के बावजूद अलग रहे रास्ते, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
धरती पर मंडरा रहा City-Killer Asteroids का खतरा: हजारों विनाशकारी पिंडों को लेकर वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
लेटेस्ट न्यूज़
धरती पर मंडरा रहा City-Killer Asteroids का खतरा: हजारों विनाशकारी पिंडों को लेकर वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता