नागिन सी लहकती करम और आँखो में भरी अदा से फेन्स हुये कायल कौन है ये अदाकार

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 149 views

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने गजगामिनी चाल के लिए ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ सीरीज से खूब चर्चा में हैं। शूटिंग से जुड़ी दिलचस्प बारीकियों का उन्होंने खुलासा किया है।

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की नई रिलीज सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के बारे में चर्चा हो रही है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज में बिब्बोजान का किरदार निभाया है। दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है और उन्हें बहुत तारीफे भी मिल रही है।

आइकोनिक वॉक

हीरामंडी’ सीरीज से उनकी एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्हें ‘सैंया हटो जाओ’ गाने में गजगामिनी चाल करते हुए देखा जा रहा है। उनके इस चाल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वायरल गजगामिनी चाल के बारे में बात की है। इसके साथ ही, उन्होंने सीरीज के निर्देशक संजय लीला भंसाली का धन्यवाद भी किया

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी


इस वायरल चाल पर बात करते हुए, अदिति ने कहा, “मैं हर किसी का धन्यवाद अदा कर रही हूं, वह चाल ठुमरी का एक छोटा सा हिस्सा है, लेकिन इंटरनेट पर हर जगह फैल रहा है। मुझे सच में इतनी उम्मीद नहीं थी, मगर संजय सर ने कहा था कि ये चाल बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें काफी ज्यादा ज्ञान है, इसलिए वह गाने की हर छोटी से छोटी बारीकियों में पूरी तरह से शामिल थे।”

अभिनेत्री ने बताया कि गाने की कोरियोग्राफी कृति महेश ने की है, लेकिन संजय हर छोटी बड़ी बारीकियों में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अदिती को कई विशिष्ट निर्देश भी दिए। अभिनेत्री ने कहा कि कमर की गति, दुपट्टे का स्थान, संगीत के साथ कदमताल आदि करने में संजय ने उनकी काफी मदद की।
‘हीरामंडी’ एक तवायफों पर आधारित वेब सीरीज है, जो आजादी से पहले का समय दिखाती है। इस सीरीज में अदिति के साथ-साथ कई नामी सितारे भी हैं। इनमें मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन, अध्यन सुमन, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढ़ा आदि कलाकार शामिल हैं।

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
लोकसभा चुनाव 2024: में 2019 में, भाजपा और उनके सहयोगियों ने आज फेज 4 में वोटिंग होने वाली 96 सीटों में से 47 जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं।
अगली खबर →
Indore- Ahemdabad Highway: पर हुआ बड़ा कार एक्सीडेंट 8 लोगो की गए मोके पर जान

🔗 संबंधित खबरें

Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
राजनीति
Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
देश विदेश
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल
खेल
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल