कैसे मिले Abdu Raziq अमीरा से जाने उनकी cute सी लव स्टोरी grand wedding करने जा रहे है दुबई में

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 290 views
कैसे मिले Abdu Raziq अमीरा से जाने उनकी cute सी लव स्टोरी grand wedding करने जा रहे है दुबई में

अब्दु रोज़िक और अमीरा की सगाई 24 अप्रैल को हुई थी और अब वे 7 जुलाई को यूएई में शादी करने जा रहे है । सोशल मीडिया पर शादी की खबर आने के बाद अब्दू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी और एक्साइटमेंट दिखाई। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा था कि कोई उन्हें इतना प्यार करेगा

अब्दु रोज़िक और अमीरा abduraziq

बिग बॉस 16′ के स्टार, तंजानिया के सिंगर अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें काफी मशक्कत के बाद अल्लाह ने उनकी सुन ली और उन्हें ऐसी पार्टनर मिल गई है, जो उन्हें बहुत सम्मान करती है और प्यार करती है। अब्दु रोजिक ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह मंगेतर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था और फैंस की दुआएं मांगी थीं। अब्दु रोजिक को उनका प्यार कैसे मिला, उसकी पहली मुलाकात कहां हुई थी, और उनके पार्टनर का नाम क्या है, यह सब दिलचस्प जानकारी है।

अब्दु रोजिक की अमीरा से पहली मुलाकात

अब्दु रोजिक ने ‘खलीज टाइम्स’ से बातचीत में बताया कि वह अमीरा से कहां और कैसे मिले थे। उन्होंने कहा, ‘मैं अमीरा से दुबई मॉल में Cipriani Dolci पर मिला था। वहां अमीरा थीं। यह फरवरी 2024 की बात है।’

अब्दु और अमीरा एक अनोखी कहानी

International Fighting Championship Management (IFCM) के मुताबिक, अब्दु रोजिक और अमीरा की यह एक लव मैरिज है। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया। उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि शादी कहां होगी।

अब्दु रोजिक: star of music

अब्दु रोजिक तंजानिया के पॉपुलर सिंगर हैं और ‘बिग बॉस 16’ के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी इंडिया में भी बढ़ गई। एआर रहमान से लेकर सलमान खान तक उनके फैन हैं। अब्दु ने बचपन से बहुत परेशानियां झेलीं। उनका जन्म माली के परिवार में हुआ था और उन्हें रिकेट्स यानी सूखा रोग था, जिसके कारण लंबाई भी नहीं बढ़ सकी। छोटे कद के कारण अब्दु रोजिक का शुरुआत में काफी मजाक उड़ता था। गुजारे के लिए वह लोकल मार्केट में सड़कों पर गाते थे। लेकिन आज वे एक बड़े स्टार हैं। उन्होंने एआर रहमान से लेकर कई ग्लोबल पॉप आइकन संग गा चुके हैं।

अब्दु रोजिक का प्यार: अमीरा के साथ

अमीरा को लेकर अब्दु रोजिक ने कहा, ‘जिंदगी की अनिश्चितताओं के बीच, अमीरा का मिलना भगवान का असाधारण आशीर्वाद है। सबकुछ प्यार भरा है और मैं बहुत आभारी हूं। अब हर दिन उत्सव जैसा लगता। मुझे इस बात से संतुष्टि मिलती है कि अल्लाह ने मुझे प्यारा लाइफ पार्टनर दिया है। अमीरा मेरे दिन रोशन कर देती हैं। उन्होंने मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है। इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। वह सिर्फ मेरी पार्टनर नहीं, प्रेम, शक्ति और शांति का अवतार हैं। उनके साथ होने पर, हर पल उद्देश्य और अर्थ से भरा हुआ महसूस होता है।’

🗳️ क्या आप इन सभी विकल्पों से नाखुश हैं?
अपनी राय दीजिए — बटन दबाकर NOTA को वोट दें
अब तक 0 लोगों ने NOTA दबाया है
शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
Mukhesh Ambani: मुकेश अंबानी का नया बिजनेस, अब एसी-फ्रिज से लेकर एलईडी बल्ब तक बनाएगी रिलायंस
अगली खबर →
MP में चौथे चरण की 8 सीटों का हल : 5 सीटों पे तो बीजेपी मजबूत लेकिन इंदौर में नोटा का डर

🔗 संबंधित खबरें

Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
राजनीति
Rahul Gandhi Modi Debate Challenge: राहुल गांधी का PM मोदी को खुला चैलेंज, BJP ने बताया ‘ड्रामा’, यूथ कांग्रेस निलंबन पर घेरा
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
देश विदेश
Trump Midterm Election Result: मध्यावधि चुनाव में हार पर ट्रंप बोले- ‘मैं बैलट पर नहीं था’, डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात, वीटो की चेतावनी भी
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल
खेल
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 0-6 से पिछड़ने के बाद 8-6 से पलटा फाइनल