धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फिर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और साथियों पर मामला दर्ज किया

🔄 15 June 2024 ⏱ 1 मिनट में पढ़ें 👁 104 views
धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फिर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और साथियों पर मामला दर्ज किया

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फिर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और साथियों पर मामला दर्ज किया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर एफआईआर दर्ज हुई है। समेत तीन लोगों के खिलाफ फिर से मामला दर्ज हुआ है। यह घटना मध्य प्रदेश की है, जहां पीड़ितों ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री के भाई और अन्य लोगों ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

शालिग्राम गर्ग पर फिर एफआईआर: महिलाओं, बच्ची और बुजुर्ग के साथ मारपीट का आरोप

शालिग्राम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं, एक बच्ची और एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की है। घायल पीड़ित बामीठा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, छतरपुर पुलिस ने शालिग्राम गर्ग, मनजीत सिंह और कुलदीप के खिलाफ धारा 323, 506, 294, 34 के तहत मामला दर्ज किया है और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
पीड़ित महिलाओं ने कैमरे पर आरोप लगाते हुए बताया कि शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और उनके पास कट्टा भी था। पीड़ित का बेटा जीतू तिवारी बागेश्वर धाम से जुड़ा हुआ है, फिर भी उनके परिजनों के साथ यह घटना हुई। घटना के कुछ घंटे पहले, जीतू तिवारी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था कि बागेश्वर धाम के छोटे भाई का अस्तित्व खत्म कर दूंगा।

Read more :गौतम अडानी : रइसी में तोड़ा मुकेश अम्बानी का रिकॉर्ड टॉप 10 की दहलीज़ पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter Telegram
updatetimesin
Update Times के वरिष्ठ पत्रकार।
← पिछली खबर
हिन्दू- मुस्लिम शादी को अब कानून नहीं देगा मांन्यता हाईकोर्ट ने दिया फैसला
अगली खबर →
MP Bhopal: भोपाल मेट्रो का शुभारंभ :शहर की रफ्तार को मिली नई दिशा

🔗 संबंधित खबरें

📰
देश विदेश
CJP Andolan: Aaj Ki Badi Headlines (3 July 2026)
AI और डिजिटल दुनिया का बढ़ता प्रभाव
देश विदेश
AI और डिजिटल दुनिया का बढ़ता प्रभाव
Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान
देश विदेश
Vikram Bhatt vs Ajay Murdia केस: जेल से बाहर आते ही बोले—‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल मेरे लिए पांचवां धाम’, Udaipur में दिया बयान