×

MP मतगणना: तीन लेयर सुरक्षा के बीच 8 बजे से शुरू”केंद्रीय एजेंसियों की नजर मध्य प्रदेश मतगणना पर”

मतगणना शुरू प्रातः 8 बजे

MP मतगणना: तीन लेयर सुरक्षा के बीच 8 बजे से शुरू”केंद्रीय एजेंसियों की नजर मध्य प्रदेश मतगणना पर”

30-companies-are-look-for-Online-Jobs_20240603_233230_0000-1024x576 MP मतगणना: तीन लेयर सुरक्षा के बीच 8 बजे से शुरू"केंद्रीय एजेंसियों की नजर मध्य प्रदेश मतगणना पर"
मतगणना शुरू प्रातः 8 बजे

अनुपम राजन ने बताया कि काउंटिंग हाल में कैलकुलेटर, मोबाइल, आईपैड लाने पर रोक रहेगी है। कैलकुलेटर का उपयोग केवल अधिकारी कर पाएंगे। खास बात यह है कि काउंटिंग करने वाले व्यक्ति को चार जून को पता लगेगा कि किस टेबल में काउंटिंग करना है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के प्रत्याशी नकुलनाथ की मांग पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि 116 केंद्रीय ऑब्जर्वर पूरे प्रदेश पर नियुक्त किए गए हैं। जो की हर टेबल पर मौजूद रहेंगे। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए तीन केंद्रीय ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए है। राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में 35,211 वोटर्स जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। उन्होंने होम वोटिंग की। प्रदेश में 12,816 विकलांगों ने घर से मतदान किया। वहीं, 1432 घर से मतदान करने वाले मतदाता और 37,573 सर्विस वोटर्स ने लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी दिखाई।
। बैठक में जानकारी दी गई कि चार जून को 52 जिला मुख्यालयों में सुब आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। 29 आरो मुख्यालय में पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। बैठक में भाजपा के भगवानदास सबनानी, एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सुमित चौहान उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश की 29 सीटों के परिणाम सुबह आठ बजे के बाद आने लगेंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।

यह भी पढ़े :लोकसभा चुनाव 2024: में 2019 में, भाजपा और उनके सहयोगियों ने आज फेज 4 में वोटिंग होने वाली 96 सीटों में से 47 जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रिजल्ट खरगोन जिले में आ सकते हैं। खरगोन में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। भोपाल में आखिरी में रिजल्ट आएगा। यहां सबसे अधिक 22 उम्मीदवार हैं। अनुपम राजन ने बताया कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की असमय मृत्यु के बाद चुनाव आयोग यहां मतगणना के लिए दूसरे रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति करेगा। इसके लिए प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है। सक्सेना के साथ घटी घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी को मतगणना के लिए जबलपुर का रिर्टनिंग अफसर बनाया जा सकता है।

Share this content:

You May Have Missed