Golden girl : दीपा करमाकर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत जिम्नास्टिक्स के इतिहास में नया अध्याय लिखा”

Golden girl

गोल्डन गर्ल बनी दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप जिम्नास्टिक्स में भारत के लिए इतिहास रचा, सोने की मेडल जीत किया देश को गर्वित कर दिया है “इस टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरी बार मेडल जीता।

गोल्डन गर्ल बनी दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप जिम्नास्टिक्स में भारत के लिए इतिहास रचा
गोल्डन गर्ल बनी दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप जिम्नास्टिक्स में भारत के लिए इतिहास रचा

दीपा करमाकर ने एक महत्वपूर्ण जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में सोने का मेडल जीता है। वह पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी है जो ऐसा करने में कामयाब हुई है। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 12.650 अंक प्राप्त किए थे, जिससे वह आठवें स्थान पर आई थीं। फाइनल में, उन्होंने दो अटेम्प्ट्स में कुल मिलाकर 13.566 अंक प्राप्त किए। इसके बाद, उन्हें पहला स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में दीपा को दो अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की थी, जो उत्तर कोरिया से हैं।

दीपा करमाकर ने दूसरी बार एशियन चैंपियनशिप में जीता मेडल

दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप में अपना दूसरा मेडल जीता है। इससे पहले, दीपा ने साल 2015 में हिरोशिमा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दीपा के अलावा, भारत से आशीष कुमार (फ्लोर एक्सरसाइज, ब्रॉन्ज, सूरत, 2006) और प्रणति नायक (वॉल्ट, उलानबटार, 2019 और दोहा, 2022) में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।

You May Have Missed