कृषि क्षेत्र में सफल करियर के लिए सही शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करना बेहद जरुरी है। आप विभिन्न कृषि विशवविद्यालयो और कॉलेजो में डिप्लोमा,स्नातक,स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कोर्स में प्रवेश ले सकती है।
12वी के बाद कृषि में ग्रेजुएट करने के लिए 4 साल का कोर्स करना होता है ,जिसे बीएससी एग्रीकल्चर कहा जाता है ये कोर्स कृषि क्षेत्र का एक प्रोफेशनल कोर्स होता है जिसके लिए 12वी एग्रीकल्चर या बायोलॉजी से पास होना जरुरी है
ये वैज्ञानिक फसलों, पौधों और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए अनुसंधान करते हैं। उनका काम वैज्ञानिक प्रणालियों और तकनीकों के उपयोग से बीमारियों से लड़ने और उनका प्रबंधन करने के लिए होता है।
ये कृषि मशीनरी, सिंचाई प्रणाली, और भंडारण सुविधाओं के डिजाइन और विकास में काम करते हैं। उनका उद्देश्य कृषि कार्यों को सुगम और अधिक उत्पादक बनाने में मदद करना होता है।
ये किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उनके उत्पादन में सुधार और बेहतर व्यवस्था के बारे में शिक्षित करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य कृषि संबंधी जानकारी और समझ बढ़ाना होता है