शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाता शहर प्रतीकात्मक तस्वीर

17 नवंबर ब्लैकआउट वायरल फैक्ट

क्या सच में दुनियाभर में बिजली गुल होगी? जानिए पूरा सच

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि 17 नवंबर को दुनियाभर में बिजली, इंटरनेट और दूसरी सेवाएं ठप हो सकती हैं

सच: कोई सबूत नहीं

फैक्ट-चेकर्स को इस दावे के पक्ष में कोई आधिकारिक अलर्ट या भरोसेमंद सबूत नहीं मिला

अफवाह की जड़ क्या है?

अमेरिका में FEMA और FCC की ओर से नेशनवाइड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (EAS) का टेस्ट होना है

टेस्ट कब होगा?

अमेरिकी समय दोपहर 2:20 से 2:50 बजे तक, टीवी-रेडियो पर। भारतीय समय में 18 नवंबर की रात करीब 12:50 से 1:20 बजे तक

फोन पर अलर्ट आएगा?

FEMA के मुताबिक इस बार टेस्ट में मोबाइल वायरलेस अलर्ट शामिल नहीं हैं और आम लोगों को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है

बैकअप डेट 3 दिसंबर

टेस्ट आज न हो सका तो FCC ने 3 दिसंबर 2026 की तारीख रखी है। यानी यह तय कम्युनिकेशन अभ्यास है, पावर ग्रिड की इमरजेंसी नहीं

फैक्ट-चेक क्या कहता है?

PolitiFact ने 17 नवंबर से 90 दिन के अमेरिकी ब्लैकआउट के दावे को झूठा बताया। EU की 72 घंटे की तैयारी सलाह आम आपदा-तैयारी है, ब्लैकआउट का सबूत नहीं

शेयर से पहले जांचें

वायरल दावों पर भरोसे से पहले आधिकारिक स्रोत देखें। स्रोत: FCC/FEMA नोटिस, PolitiFact व मीडिया रिपोर्ट्स

और वायरल फैक्ट पढ़ें →